Ludhiana कोर्ट परिसर में वकील पर हमला, नुकीले हथियार से हमला कर फाड़े कपड़े, दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 03:06 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): लुधियाना के कोर्ट परिसर में शुक्रवार को एक वकील पर कथित तौर पर नुकीले हथियार से हमला करने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने वकील के कपड़े भी फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकील ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दी है।. 

जिसके बाद पुलिस ने वकील गुरदीप सिंह के बयान पर आरोपी दयानंद निवासी घुमार मंडी और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वकील के अनुसार गत दिवस वह कोर्ट में किसी केस से संबधित जानकारी लेने के लिए गया।जब वह कोर्ट से बाहर आया तो आरोपी दयानंद और अज्ञात कुछ बदमाशों ने उसके साथ गाली गलौच शुरु कर दी। विरोध जताने पर बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। 

बीच बचाव करने आए अन्य वकील पर भी बदमाशों ने हमला किया। शोर शराब और अन्य लोगों के बीच बचाव के बाद बदमाश मारपीट के बाद धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित वकील गुरदीप का आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट के दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए है। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि वकील गुरदीप सिंह के दादा राणा कुमार की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश है। राणा कुमार ने आरोपी दयानंद और अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में केस दर्ज करवाया है। केस से सबंधित कुछ जानकारी लेने के बाद कोर्ट से निकलते वक्त आरोपियों ने वकील गुरदीप पर हमला किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News