विदेश भेजने का झांसा देकर की लाखों की ठगी, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 06:25 PM (IST)

टांडा उड़मुड़- टांडा पुलिस ने इलाके के दो युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस प्रमुख टाण्डा एस.आई रमन कुमार ने बताया कि पहला मामला सुखवीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सहबाजपुर के बयान के आधार पर सुनील पुत्र निर्मल सिंह निवासी जक्कोपुर (शाहकोट), जालंधर के खिलाफ दर्ज किया गया है। अपने बयान में सुखवीर ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसके बेटे गगनवीर सिंह को अमेरिकी वर्क परमिट वीजा दिलाने का झांसा देकर 9 लाख 50 हजार रुपये ठगे हैं।

दूसरा मामला अवतार सिंह पुत्र बतन सिंह निवासी लोधीचक्क के बयान के आधार पर बलबीर सिंह पुत्र लाल चंद निवासी पठानकोट बाईपास जालंधर हाल निवासी रविदासपुरा जालंधर और विवेक बधन पुत्र राम लुभाया निवासी मोहल्ला संतोखपुरा जालंधर के खिलाफ दर्ज किया गया है।


अपने बयान में अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसके बेटे मनप्रीत सिंह को स्पेन भेजने का झांसा देकर 4 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन मामलों को पुलिस कांस्टेबल गुरमीत सिंह और अमरजीत सिंह संभाल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News