पंजाब में रिश्ते तार-तार! पिता की बेरहमी से हत्या, फिर मां और छोटे भाई को...
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 03:05 PM (IST)
बरेटा (बांसल, संदीप): बुढलाडा ब्लॉक के गांव धनपुरा में बीती रात जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े बेटे द्वारा अपने पिता की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपनी मां और छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गांव धनपुरा के युवक राय सिंह का अपने पिता गुरजंट सिंह (65) के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था।
इसे गत रात राय सिंह ने खूनी रूप में बदल दिया। उसने अपने छोटे भाई के घर की दीवार फांद कर पिता गुरजंट सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। गौरतलब है कि गुरजंट सिंह के पास चार एकड़ जमीन थी, जिसके बंटवारे को लेकर राय सिंह अक्सर घर में झगड़ा करता था और जमीन के बंटवारे में दो एकड़ जमीन पाने के लिए मारपीट करता था।
इसी के तहत राय सिंह बीती रात अपने छोटे भाई के घर में दीवार फांदकर घुस गया और अपने पिता की हत्या कर दी, जबकि अपनी मां और छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे के बयानों के आधार पर बड़े बेटे राय सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

