Punjab : पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर  New Order

punjabkesari.in Tuesday, Oct 01, 2024 - 09:23 PM (IST)

पंजाब डैस्क : राज्य में पंचायती चुनावों का दौर चल रहा है, जिसके चलते पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक पंजाब पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। अतः इस समय अवधि के बीच कोई भी पुलिस कर्मी छुट्टी पर नहीं जा पाएगा। 

उल्लेखनीय है कि राज्य में 13,237 ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे, जिसे लेकर फिलहाल पूरी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। गांवों में धड़ेबंदी को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने के नियम में संशोधन किया है, ताकि गांव में सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News