27 या 28 मई, पंजाब में Bakrid पर छुट्टी कब? Confusion में लोग, पढ़ें....
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 02:18 PM (IST)
पंजाब डेस्कः पंजाब में बकरीद की छुट्टी को लेकर लोगों में इस बार कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, पंजाब सरकार के कैलेंडर के अनुसार 27 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से इसमें बदलाव करते हुए 28 मई को अवकाश तय किया गया है।
चांद दिखने की तारीख में बदलाव....
दिल्ली स्थित केंद्रीय प्रशासनिक कार्यालयों में भी अब 28 मई को बकरीद की छुट्टी रहेगी। हालांकि पंजाब सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक संशोधन जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, चांद दिखने की तारीख में बदलाव और धार्मिक परंपरा के अनुसार ईद-उल-अजहा की तारीख में संशोधन किया गया है, जिसके चलते केंद्र सरकार ने 28 मई को अवकाश घोषित किया है। अब लोगों के बीच यही सवाल बना हुआ है कि पंजाब में बकरीद की छुट्टी 27 मई को होगी या 28 मई को। आधिकारिक स्थिति साफ होने का इंतजार किया जा रहा है।

