पंजाब के इस मंदिर में हो रहे भगवान शिव के साक्षात दर्शन, उमड़ा भक्तों का सैलाब
punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 07:13 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): लुधियाना में स्थित शिवाजी नगर में शिव का मंदिर हैं जिसे हाथी मंदिर के नाम से जाना जाता है, में लोगों का तांता लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6.30 बजे से शिवलिंग में शिव दर्शन दे रहे हैं। शिवलिंग में भगवान शंकर की आंखों के साक्षात दर्शन हो रहे हैं। शिवलिंग के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ आया है और दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं।
जैसे कि आप जानते हैं कि सावन महीने भगवान शिव की पूजा करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आती है। शिव जी का आशीर्वाद लेने भक्त बड़ी आस्था लिए मंदिर में आते हैं। सावन का महीना शुरू होते ही सभी शहरों में शिव मंदिरों का भव्य ढंग से सजाया जाता है। भक्तों द्वारा पूरा सावन महीना बड़ी श्रद्धा भाव से शिव की आराधना की जाती है। पंजाब केसरी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here