मजदूर की चमकी किस्मत, 10 रुपये की टिकट से जीते 1 लाख रुपये
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:31 PM (IST)
रोपड़: आज रोपड़ में एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक उठी जब उसकी 1 लाख रुपये की लॉटरी निकल आई। जानकारी के अनुसार यूपी का रहने वाला सुभाष, जो यहां मजदूरी का काम करा हैं, ने श्री राधा लॉटरी स्टॉल से 10 रुपये वाली 10 टिकटें खरीदी थीं।
दुकान के मालिक गौरव धवन ने बताया कि सुभाष ने कल 10 टिकटें ली थीं, जिनमें से एक टिकट पर 1 लाख रुपये का इनाम निकला। इनाम की खबर मिलते ही सुभाष और उसके जानने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई।
गौरव धवन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भी आकर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। वहीं सुभाष की इस जीत से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

