50 रुपये में निकली लाखों की लॉटरी, विजेता की तलाश में दुकानदार!
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 05:17 PM (IST)
माहिलपुर (संजीव): गढ़शंकर के ब्लॉक माहिलपुर में स्थित वर्मा फोटोस्टेट से खरीदी गई पंजाब स्टेट डियर के 66वें ड्रॉ की 50 रुपये वाली लॉटरी टिकट पर 21 लाख रुपये का पहला इनाम निकला है। इनाम निकलने की खबर से इलाके में खुशी और चर्चा का माहौल है, लेकिन अभी तक लॉटरी जीतने वाला भाग्यशाली व्यक्ति सामने नहीं आया है।
दुकान के मालिक चंचल वर्मा ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से माहिलपुर में अपना कारोबार कर रहे हैं। पंजाब सरकार की रोजाना 50 रुपये वाली लॉटरी योजना का 21 लाख रुपये का पहला इनाम उनकी दुकान से बेची गई टिकट पर निकला है।
चंचल वर्मा ने अपील की है कि जिस भी ग्राहक ने उनकी दुकान से यह लॉटरी टिकट खरीदी है, वह अपनी टिकट का नंबर मिलाकर जल्द से जल्द उनसे संपर्क करे, ताकि भाग्यशाली विजेता की पहचान हो सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

