इलाके में अचानक से धमाका, 3 लोग घायल, घर की उड़ी दीवारें, इधर-उधर भागे लोग
punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 10:56 AM (IST)
फाजिल्का/अबोहर (सुनील नागपाल) : अबोहर में पटेल पार्क के पास एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अचानक धमाका हुआ। जिससे आमने-सामने की दुकानें और दुकानों के पीछे बने घर में नुकसान हुआ है। घर को काफी नुकसान पहुंचा है। दीवारें और दरवाजे टूट गए। लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है।
लेकिन कहा जा रहा है कि आग में एक महिला झुलस गई है जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, धमाके की वजह क्या है, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। स्थानीय लोग शक जता रहे हैं कि सामने एक ढाबा है। और ढाबे से एक सिलेंडर फटा है। जबकि सिलेंडरों को ढाबे से ठीक से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल, धमाके की वजह क्या है, यह पता लगाना जांच का विषय है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

