Punjab: 4 साल से Live-In में रह रहे Couple की Love Story का दर्दनाक अंत

punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 04:22 PM (IST)

अमृतसर(गुरप्रीत): चार साल से लिव-इन रिलेशन में रह रहे जोड़े की कहानी का दुखद अंत हुआ। लड़के ने विवाह न होने के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की चार साल से लिव-इन रिलेशन में थे। लड़के के परिवार ने लड़की के परिवार से शादी की बात की। इस पर लड़की ने साफ कह दिया कि वह विदेश जा रही है और अब वह लड़के से शादी नहीं कर सकती। यह सुनकर लड़का बुरी तरह सदमे में चला गया और उसने ज़हर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं।

परिवार का कहना है कि चार साल से दोनों साथ रह रहे थे। साथ घूमने जाते थे और हाल ही में लड़के ने उस लड़की का जन्मदिन भी मनाया था। मृतक के भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News