थाने में शादी के बंधन में बंधे Lovers, तीन साल से परिजन कर रहे थे विरोध

punjabkesari.in Monday, Dec 16, 2019 - 02:20 PM (IST)

संगरूर: आमतौर पर पुलिस को कठोर दिल और बेरहम माना जाता है, लेकिन उसका दिल भी नरम होता है। इसकी उदाहरण पेश की है धूरी पुलिस ने। पुलिस ने आज थाने में ही एक प्रेमी-युगल की शादी करवा दी और दो प्रेमी युगल एक दूसरे के हो गए। बताया जाता है कि लड़की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। एस.एच.ओ. ने प्रेमी युगल के पारिवारिक सदस्यों को बातचीत कर शादी के लिए राजी किया। दोनों की शादी किसी पुजारी या ग्रंथी को बिना बुलाए पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में ही थाने में करवाई गई। थाने में ही दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई तथा एस.एच.ओ. समेत पुलिस कर्मचारियों और पारिवारिक सदस्यों ने आशीर्वाद दिया।

तीन वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
मिली जानकारी के अनुसार धूरी के जनता नगर के 23 वर्षीय सरवेश कुमार ने बताया कि शहर की 21 वर्षीय ज्योति शर्मा से पिछले तीन वर्षों से उसका प्रेम संबंध है। लड़की के परिवार वाले उसे काफी तंग परेशान कर रहे थे। शनिवार को जब वह ज्योति को घर छोडऩे गया तो लड़की के घरवालों ने उसे (ज्योति) को अपने पास रखने से इंकार कर दिया। ऐसे में उसने ज्योति को भगाकर ले जाने के बजाय धूरी थाने में जाकर शिकायत कर दी।

थाने में पहनाई एक -दूसरे को जयमाला
पुलिस ने लड़के तथा लड़की के परिवार वालों को थाने में बुलाकर उन्हें समझाया। इसके बाद वो परिवार शादी के लिए राजी हो गए। एस.एच.ओ. दर्शन सिंह तथा पार्षद साधुराम सहित पुलिस की मौजूदगी में सरवेश कुमार व ज्योति शर्मा ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर शादी की। एस.एच.ओ. ने कहा कि दोनों परिवारों के साथ बातचीत कर राजी करवा लिया गया। विवाह होने की खुशी में पुलिस कर्मचारियों ने लड्डू बांटकर लोगों का मुंह मीठा करवाया। थाने में विवाह बंधन में बंधने पर प्रेेेेमी जोड़ा भी काफी खुश नजर आया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News