जहर निगल खुद ही अस्पताल पहुंचा प्रेमी जोड़ा, परिजन बोले अगर ऐसी बात थी तो...

punjabkesari.in Friday, Dec 13, 2019 - 07:32 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा)- स्थानीय बठिंडा रोड स्थित नहरी कालोनी के पास एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया और वह स्वयं ही अस्पताल में आकर भर्ती हो गए। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार गांव मल्लण की रहने वाली युवती सतबीर कौर जोकि बरकंदी में ईटीटी कर रही थी। उसका आज पेपर था और वह परीक्षा देने के लिए घर से आई थी। वहीं उसके साथ गांव संगूधौन का रहने वाला यादविंदर सिंह भी आ गया जोकि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। दोनों ने बठिंडा रोड स्थित नहरी कालोनी के पास पहुंचकर जहर निगल लिया और लड़के ने अपने चाचा को फोन कर बताया कि उसने जहर निगल लिया है। जिसके बाद दोनों ही ई-रिक्शा पर बांसल नर्सिंग होम में पहुंच गए। अस्पताल से ही दोनों के घरों में सूचना दी गई। 

डॉक्टर मुकेश बांसल ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि लड़के व लड़की के परिजनों का कहना है कि उनके घर में ऐसी कोई बात नहीं थी। ना तो कभी लड़के ने घर में बात की और ना ही ल़की ने। यदि ऐसी बात होती तो वह बच्चों की खुशी के लिए कुछ भी करते तथा दोनों की शादी करवा देते।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News