नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्राला चालक ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 05:09 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): नेशनल हाईवे पर आज लाडोवाल चौक में एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने आगे जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मार दी। इस कारण फॉर्च्यूनर में सवार परिवार के कई सदस्य जख्मी हो गए और ट्राला बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और हाईवे की दूसरी सड़क पर चला गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि नेशनल हाईवे पर दोनों सड़कों पर भारी जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्राला चालक को काबू किया गया। 

जांच अधिकारी थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर चालक अपने परिवार के साथ श्री हेमकुंड साहिब से माथा टेकर पठानकोट जा रहा था और उसी दौरान लाडोवाल चौक में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्राला चालक ने फॉर्च्यूनर गाड़ी को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी और ट्राला चालक खुद बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। इसके बाद नेशनल हाईवे की दूसरी सड़क पर ट्राले को कंट्रोल करता हुआ ले गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक बड़ा बचाव हो गया क्योंकि कुछ देर पहले ही नेशनल हाईवे पर स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों को छुट्टी हुई थी और ज्यादातर बच्चे नेशनल हाईवे पार करके जा चुके थे। जांच अधिकारी ने बताया कि फॉर्च्यूनर में सवार पति-पत्नी और उनके करीब पांच बच्चे सवार थे जिनमें कुछ बच्चों के मामूली छोटे लगी हैं। उन्हें नजदीकी डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर जाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा ट्राला चालक को काबू करके थाना लाडोवाल में ले जाया गया है और आगे की कार्रवाई फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक के बयानों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि जैसी सूरत होगी वैसी कार्रवाई की जाएगी। 

PunjabKesari

हादसे के दौरान नेशनल हाईवे पर दोनों सड़कों पर लगा जाम  

लाडोवाल चौक में ट्राला चालक और फॉर्च्यूनर गाड़ी मे हादसा होने के बाद नेशनल हाईवे के ऊपर दोनों सड़कों पर भारी जाम लग गया और देखते ही देखते नेशनल हाईवे के ऊपर दोनों सड़कों के ऊपर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस और थाना लाडोवाल की पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत करते हुए ट्रैफिक जाम को खुलवाने का प्रयास किया गया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद नेशनल हाईवे के ऊपर ट्रैफिक जाम को बहाल करवाया गया और हादसा ग्रस्त दोनों वाहनों को थाना लाडोवाल में ले जाया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News