Ludhiana : अस्पताल के बाहर मौत का मंजर!  ट्रक से टकराई एक्टिवा… एक की मौके पर मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 06:07 PM (IST)

लुधियाना (गणेश/ सचिन) : शहर के मोहन डी अस्पताल के बाहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक्टिवा सवार तीन लोग ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने एक्टिवा और ट्रक दोनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर न तो हाईवे का कोई कैमरा मौजूद है और न ही आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा, जिससे हादसे की सटीक जानकारी जुटाने में पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News