Ludhiana : तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, गुल हुई इलाके की बिजली सप्लाई
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 11:04 PM (IST)
लुधियाना (खुराना) : स्थानीय मॉडल टाऊन के प्रीतम नगर इलाके में देर रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रण होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरा गई, एक साथ बिजली के दो खंभों पर लटक रही तारों के जाल बिखर जाने के कारण इलाके में बिजली की सप्लाई व्यवस्था गुल पड़ गई।
जिसके कारण जहां पावर विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं बिजली का खंबा कार पर गिरने के कारण कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की मॉडल टाऊन डिविजन कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में बिजली की सप्लाई बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। वहीं हादसे के पीछे की असल हकीकत जानने के लिए मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जमीनी सच्चाई का पता लगाया जा सके। पावर कॉम कर्मचारियों ने बताया कि विभाग को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

