Sunday को लंबा Powercut: लुधियाना-जालंधर समेत पंजाब के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 10:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के कई इलाकों में कल यानी रविवार को लंबा पावर कट लगाया जाएगा। पंजाब बिजली विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत कार्य के चलते कई स्थानों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। शहरों में इसकी पहले ही सूचना जारी कर दी गई है और समय भी निर्धारित किया गया है।

जालंधर में बिजली रहेगी बंद

जालंधर (पुनीत): 29 मार्च को जालंधर के विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी। विभाग के अनुसार 66 केवी सर्जिकल कॉम्प्लेक्स सब-स्टेशन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान वरियाना-2, गाजीपुर, संगल सोहल, जालंधर कुंज और नीलकमल फीडर बंद रहेंगे।

प्रभावित क्षेत्रों में चमड़ा कॉम्प्लेक्स, वरियाना इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स, जालंधर कुंज, जालंधर विहार, ग्रीन फील्ड, गाजीपुर, संगल सोहल और कपूरथला रोड के आसपास के इलाके शामिल हैं। इसी तरह 11 केवी फ्रेंड्स फीडर (कैट-2) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा, जिससे कोहिनूर गली और वरियाना गांव के आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

लुधियाना में बिजली सप्लाई प्रभावित

लुधियाना (खुराना): पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के छावनी मोहल्ला बिजली घर के एसडीओ शिव कुमार ने बताया कि 29 मार्च को 66 केवी अमलतास फीडर की सप्लाई सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखी जाएगी। इसके कारण 11 केवी लौरेक, भट्टियां, जैन, गिरनार, गुरु हरि राय और ऑक्टेंट्स फीडर सहित आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लोगों से सहयोग की अपील की गई है।

फिरोजपुर में बिजली सप्लाई रहेगी बंद

फिरोजपुर (परमजीत): गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए 220 केवी सब-स्टेशन से चलने वाले 11 केवी कोर्ट रोड फीडर की मरम्मत की जाएगी। इसके चलते 29 मार्च को इस फीडर से जुड़े विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

बिजली बोर्ड के एसडीओ कुनाल गोयल ने बताया कि 11 केवी कोर्ट रोड फीडर की मरम्मत के कारण संत लाल रोड, बाबा शेरशाह वली चौक, डीसी ऑफिस, डीसी रेजिडेंस, झोक रोड और कोर्ट कॉम्प्लेक्स आदि क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि यह जानकारी लोगों की सुविधा के लिए पहले से दी जा रही है।

बंगा में बिजली सप्लाई बंद

बंगा (राकेश अरोड़ा): 220 केवी सब-स्टेशन बंगा में 11 केवी फीडरों की तारें बदलने के कारण 29 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में मुक्तपुरा, झिक्का रोड, जैन कॉलोनी, कजला रोड, बंगा शहर, जींदोवाल, गुरु नानक नगर, नवांशहर रोड, रेलवे रोड, प्रीत नगर, एमसी कॉलोनी, न्यू गांधी नगर, सिटी थाना बंगा और आसपास के इलाके शामिल हैं।

नूरपुरबेदी फीडर के गांवों में बिजली बंद

नूरपुरबेदी (संज़ीव भंडारी): बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कटाई के चलते 11 केवी नूरपुरबेदी फीडर के तहत आने वाले जेतेवाल (सिंबल माजरा), नूरपुरबेदी और सैणी माजरा गांवों में 30 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने कहा है कि काम के अनुसार समय कम या ज्यादा हो सकता है, इसलिए उपभोक्ता पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News