पंजाब में मची हाहाकार के बीच खुराक सप्लाई विभाग की रेड, 11 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 12:52 PM (IST)
फाजिल्का (नागपाल) : एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी, गैरकानूनी इस्तेमाल और कालाबाजारी को रोकने के लिए विभाग की टीम ने कई जगह रेड की है जिसके चलते विभाग ने कारों में भरी जा रही घरेलू गैस और ढाबों व अन्य जगह इस्तेमाल किए जा रहे करीब 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए है। प्रशासन का तर्क है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है। इसलिए घरेलू गैस सिलेंडर को कमर्शियल तौर पर इस्तेमाल न किया जाए । नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी । बरामद किए गए 11 गैस सिलेंडर के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर मामले में कार्यवाही जाएगी ।
जानकारी देते हुए एएफएसओ संदीप कुमार बताया कि ईरान इजरायल युद्ध के चलते कर्मशियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद की गई है लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी है । घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए उनके द्वारा लगातार होटल, ढाबे, मैरिज पैलेस और कारों में एलपीजी गैस भरने को लेकर चेकिंग की जा रही है जिसके तहत करीब 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए है जिसमें उनके द्वारा कारों में एलपीजी गैस भरने की शिकायत मिली थी तो उन्होंने मौके पर चेकिंग की तो चेकिंग के दौरान कुल करीब 11 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए है ।
उन्होंने कहा कि विभाग के आदेशों पर ये चेकिंग जारी रहेगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा । हालांकि उन्होंने होटल और ढाबा संचालकों को इसके लिए बिजली उपकरणों का इस्तेमाल या और विकल्प ढूंढने की सलाह दी है और कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर को कमर्शियल तौर पर व्यापारिक इस्तेमाल न किया जाए। फिलहाल मामले में तफ्तीश की जा रही है कि जब्त किए गए गैस सिलेंडर के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा रहा है जिसके बाद अगली कार्यवाही की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

