Ludhiana के लोगों की खतरे में पड़ी जान, जानलेवा बन रही ओवरलोडिंग और लापरवाही

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 04:29 PM (IST)

लुधियाना : जिले में अवैध रूप से चल रहे टिपर वाहनों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रहे टिपर वाहनों के अवैध और असुरक्षित संचालन को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। शहर में बड़ी संख्या में टिपर बिना नियमों का पालन किए सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। इस संबंधी पुलिस को पत्र लिखकर लुधियाना के एक व्यक्ति ने शिकायत दी गई है, जिसमें कहा गया है कि गत 24 मार्च को पंजाब केसरी द्वारा एक खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें उक्त मुद्दा उठाया गया है। 

शिकायत के अनुसार, ये टिपर रेत, मिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री लेकर ओवरलोड चलते हैं और तय गति सीमा का भी पालन नहीं करते। कई बार ट्रांजिट के दौरान सामग्री सड़क पर गिर जाती है, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। बताया गया है कि कई टिपर बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चल रहे हैं, जिससे किसी दुर्घटना या नियम उल्लंघन की स्थिति में उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, कई वाहन तकनीकी रूप से फिट नहीं हैं और बिना उचित मेंटेनेंस के सड़कों पर उतारे जा रहे हैं।

वहीं आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने से अपराधियों के लिए जिम्मेदारी से बचना आसान हो जाता है। इसके अलावा इन टिपरों में से कई यांत्रिक रूप से फिट नहीं है और बिना उचित रखरखाव के चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, ऐसे टिपर चलाने वाले ड्राइवर पर्याप्त रूप से अनुभवी नहीं हैं और उनके पास वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट आदि भी नहीं होते। ऐसे में यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। इस मुद्दे को लेकर संबंधित अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगाम लगाई जा सके और शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News