Ludhiana में National Highway पर लोगों ने लगाया धरना, निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 01:24 PM (IST)

लुधियाना(हितेश): लुधियाना के नूर वाला रोड पर पानी की निकासी न होने की समस्या लंबे समय से चल रही थी। इसी के चलते रोड पर सीवरेज की नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया। लेकिन उक्त कार्य काफी समय से अधर में लटका हुआ है।

PunjabKesari, Ludhiana Sewage Protest

जानकारी के अनुसार नूर वाला रोड को पूरी तरह से उखाड़ दिया गया है। न तो पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है और न ही सड़क बनाई जा रही है। रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। इसी के चलते आज लोगों के सब्र का बांध टूट गया। परेशान और गुस्साए लोगों ने नूर वाला रोड पर शिवपुरी चौक के पास नेशनल हाईवे जाम कर दिया है।

PunjabKesari, Ludhiana Sewage Protest

जानकारी के अनुसार मुख्य रोड पर लोगों द्वारा धरना लगा दिया गया है। इस दौरान अकाली दल के पूर्व एम.एल.ए. रणजीत सिंह ढिल्लों, कांग्रेस के काउंसलर सुखदेव पाहवा सहित कई पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता एकत्र होकर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर सफर करना बहुत ही मुश्किल हो गया है, खासकर बारिश के दौरान सड़क पर सफर करना नामुमकिन हो जाता है।

PunjabKesari, Ludhiana Sewage Protest

दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते जिसके चलते काम ठप पड़ गया है। सड़क पर ऑटो, ई-रिक्शा तक नहीं आते। इसी के चलते अकाली दल के पूर्व एम.एल.ए. रणजीत सिंह ढिल्लों ने कई बार निगम कमिश्नर से भी मुलाकात की लेकिन कोई बात नहीं बनी। सड़क की बहुत बुरी हालत है इसलिए वे अपनी मांगों को लेकर आज धरने पर बैठ गए हैं।

PunjabKesari, Ludhiana Sewage Protest

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News