Ludhiana में सनसनीखेज मामला: 10वीं के छात्र के चेहरे पर सर्जीकल ब्लेड से हमला, लगे 22 टांके... जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 07:34 PM (IST)
लुधियाना (विक्की): लुधियाना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार महानगर के प्रमुख स्कूल में एक छात्रा द्वारा कथित तौर पर अपने ही सहपाठी पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया गया। घटना मंगलवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूल परिसर के बाहर की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर 10वीं कक्षा के छात्र के पिता विकास सूद ने थाना पीएयू में शिकायत दर्ज करवाई है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

छात्र के पिता का आरोप है कि उसके बेटे के साथ पढ़ने वाली सहपाठी छात्रा छुट्टी के समय उसे स्कूल के बाहर बस के पास ले गई और इस दौरान कथित तौर पर उसके चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया। जब यह सूचना स्कूल में अध्यापकों को मिली तो उन्होंने एहतियात बरतते हुए घायल छात्र को तुरन्त DMC अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया और पेरेंट्स को सूचना दी। घायल छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे के चेहरे पर 22-23 टांके लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मामला किचलू नगर में स्थित एक ट्यूशन सेंटर से जुड़ा हुआ है, जहां पर किसी बात को लेकर दोनों में कोई कहा सुनी हो गई था।
वहीं दूसरी तरफ छात्रा के परिवार वालों का कहना है कि सर्जीकल ब्लेड कथित तौर पर छात्र ही लेकर आया था। इस मामले को लेकर छात्रा के परिवार वालों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना पीएयू के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा उक्त मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एक थानेदार की ड्यूटी इस मामले की जांच में लगाई गई है जो स्कूल में जाकर सीसीटीवी कैमरो का रिकॉर्ड चेक कर रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के छात्र के साथ भी पूछताछ की जाएगी किस वजह से उसके ऊपर लड़की ने हमला किया है और जैसे सबूत सामने आएंगे इस तथ्यों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्र अस्पताल में भर्ती है और स्कूल में उक्त मामला चर्चा की विषय बना हुआ है। पता चला है कि उक्त छात्रा भी आज स्कूल में नहीं आई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

