Ludhiana में Powercut, कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली की सप्लाई

punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 12:01 AM (IST)

लुधियाना (खुराना) : लुधियाना में बिजली कट लगने की सूचना है। इस बारे पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन की सिटी वेस्ट डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला बिजली घर में तैनात एसडीओ शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में बिजली की जरूरी मुरम्मत कार्य के चलते 10 जुलाई को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लाइनों की रिपेयर के कारण बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान 11 के.वी ऑक्टव, 11 के.वी वीनस एमअनार्टिग, 66 के.वी अमलतास फीडर्स और आसपास के इलाकों में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। एसडीओ शिव कुमार द्वारा इलाका निवासियों से खेद व्यक्त करते हुए सहयोग देने की अपील की गई है l

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News