लुधियाना के लोगों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाईवे किया जाम, तस्वीरें बयां कर रही मंजर

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 03:31 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : लुधियाना के नूरवाला रोड पर लंबे समय से चल रहे सीवरेज कार्य के अधूरा पड़े रहने से नाराज स्थानीय लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। समस्या के समाधान की मांग को लेकर लोगों ने शिवपुरी चौक के पास मेन रोड और नेशनल हाईवे पर धरना देकर यातायात बाधित कर दिया।

Ludhiana Protest

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी निकासी की समस्या दूर करने के लिए सीवरेज लाइन बिछाने का काम शुरू तो किया गया, लेकिन सड़क की खुदाई के बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। इससे सड़क पर आवाजाही बेहद मुश्किल हो गई है, खासकर बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

national Highway jam

प्रदर्शन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। इनमें शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, भाजपा पार्षद विपन विनायक, पल्लवी विनायक, कांग्रेस पार्षद सुखदेव पाहवा और अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों ने लोगों के साथ धरने में हिस्सा लिया।

Ludhiana Protest

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टूटी सड़क और अधूरे निर्माण कार्य के कारण वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, जबकि ऑटो चालकों और अन्य छोटे व्यापारियों की आमदनी पर भी इसका सीधा असर पड़ा है।

national highway jam

लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायतें देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि जब तक सीवरेज का काम पूरा कर सड़क को पहले की तरह नहीं बनाया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News