लुधियाना में बारिश शुरू होते ही मंडराया खतरा, खौफनाक मंजर की तस्वीर आई सामने
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 11:21 AM (IST)
लुधियाना (हितेश): खस्ताहाल बिल्डिंगों के खिलाफ नगर निगम द्वारा सिर्फ कागजी कार्रवाई की जा रही है जिसके नतीजे बारिश के मौसम की शुरुआत में ही सामने आने शुरू हो गए हैं जिसके तहत शनिवार को जोन-ए के अधीन आते लक्कड़ बाजार, केसरगंज मंडी के साथ लगते इलाके में खस्ताहाल बिल्डिंग गिर गई। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद साइट पर पहुंचे सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को रोड से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए।
इस तरह के कई हादसे पुराने शहर के इलाके में हर साल बारिश के मौसम में होते हैं जिसकी शुरूआत 2 जुलाई को बारिश के बाद दाल बाजार के नजदीक कच्ची गली में अनसेफ डिक्लेयर की गई बिल्डिंग का ऊपरी हिस्सा गिरने से हो चुकी है जिसे लेकर खस्ता हाल बिल्डिंगों के आसपास रहने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है लेकिन इस मामले में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के पास सिर्फ नोटिस जारी करने का जवाब है।

यह अपनाई जाती है प्रक्रिया
नगर निगम द्वारा शिकायत के आधार पर या फील्ड में चैकिंग के दौरान सामने आई खस्ताहाल बिल्डिंगों को अनसेफ डिक्लेयर करने का फैसला किया जाता है जिसके लिए बी. एंड आर. ब्रांच की रिपोर्ट को आधार बनाया जाता है जिन बिल्डिंगों के मालिकों को खस्ताहाल हिस्सा तोड़ने या खाली करने का नोटिस जारी किया जाता है। इसकी एक कॉपी खानापूर्ति के लिए पुलिस विभाग को भी भेजी जाती है।
कोर्ट केस का बनाया जा रहा है बहाना
अनसेफ डिक्लेयर की गई बिल्डिंगों को नोटिस जारी करने के बाद भी तोड़ने या खाली करने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस तरह के ज्यादातर मामलों में बिल्डिंग को लेकर किराएदार व मालिक के बीच चल रहे कोर्ट केस का बहाना बनाया जा रहा है। हालांकि इस तरह की बिल्डिंगों से कोई स्ट्रक्चर सेफ्टीर्फ्टीफिकेट भी नहीं लिया जाता है।
एक साल में बढ़ गए 83 मामले, जोन-ए में हैं सबसे ज्यादा
नगर निगम द्वारा पिछले साल तक सारे शहर में 155 अनसेफ बिल्डिंगों को मार्क किया गया था लेकिन एक साल में 83 मामले बढ़ गए हैं और अनसेफ बिल्डिंगों का आंकड़ा 238 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा मामले जोन -ए के अधीन आते पुराने शहर में सामने आए हैं ।
जोन वाइज डिटेल
-जोन ए - 91
-जोन बी - 48
-जोन सी - 51
-जोन डी - 48
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

