DC आवास से चंद कदम दूर चोरों का कारनामा, मंजर देख दंग रह गए लोग
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 12:57 PM (IST)
लुधियाना (विक्की): लुधियाना में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ताजा मामला डीसी की सरकारी रिहायश से चंद कदमों की दूरी से सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां अज्ञात चोरों ने एक कोठी के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के टायर उतार लिए। रख बाग के सामने स्थित कोठी के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
बदमाश गाड़ी के चारों टायर खोलकर और वाहन को ईंटों के सहारे खड़ा कर फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने फॉर्च्यूनर को इस हालत में देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। डीसी आवास के नजदीक हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

