पंजाब में कल 8 घंटे लंबा Powercut, लुधियाना समेत कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 11:29 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब के कई इलाकों में कल यानी शनिवार को लंबा पावरकट लगाया जाएगा। बिजली विभाग द्वारा जरूरी मरम्मत और रखरखाव के चलते कई स्थानों पर बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इसके चलते बनूड़, लुधियाना और गढ़दीवाला के क्षेत्रों में 8 घंटे लंबा पावरकट रहेगा, जबकि नवांशहर के क्षेत्रों में 6 घंटे लंबा पावरकट लगेगा। शहरों में पहले ही सूचना जारी कर दी गई है और पावरकट का समय निर्धारित कर दिया गया है।

बनूड़ (गुरपाल): पावरकॉम के एस.डी.ओ. मेजर सिंह ने बताया कि 28 मार्च, शनिवार को बनूड़ 220 के.वी. और 66 के.वी. मोही कलां बिजली ग्रिड से चलने वाली बनूड़ शहर और आसपास के गांवों की बिजली सप्लाई जरूरी मरम्मत के कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

लुधियाना (कालिया): ट्रांसमिशन लाइन विंग द्वारा 66 के.वी. टावर के निर्माण कार्य के चलते सुरक्षा के मद्देनजर 28 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण एच ब्लॉक, सराभा नगर का कुछ हिस्सा, जे ब्लॉक, सराभा नगर, टीटीआई कॉम्प्लेक्स और 11 के.वी. गुरदेव नगर फीडर के एससीएडीए सिस्टम की सेकेंडरी सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी एस.डी.ओ. रमनप्रीत सिंह ने दी।

नवांशहर (त्रिपाठी): पावरकॉम द्वारा 66 के.वी. सब-स्टेशन नवांशहर की जरूरी मेंटेनेंस के चलते 28 मार्च को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सब-स्टेशन से चलने वाले सभी 11 के.वी. फीडरों की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी। बिजली कट के कारण शहरी नंबर 1 और 3, राहों रोड, सलोह रोड, रेलवे रोड, बरनाला गेट, सिविल अस्पताल, बेगमपुर, दाना मंडी, फोकल प्वाइंट और घाह मंडी फीडर से जुड़े इलाके प्रभावित रहेंगे। मुख्य रूप से कुलाम रोड, बरनाला रोड, कोठी रोड, गीता भवन रोड, करियाम रोड, आईवीवाई अस्पताल, चंडीगढ़ रोड, नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स, कैनाल रोड, मुसापुर रोड, बंगा रोड, मिनी बाईपास (बंगा-गढ़शंकर रोड), गांव बेगमपुर और नई दाना मंडी समेत अन्य क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी।

गढ़दीवाला (भट्टी): सहायक कार्यकारी इंजीनियर दर्शवीर सिंह, पी.एस.पी.सी.एल. सब-डिवीजन गढ़दीवाला ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 66 के.वी. सब-स्टेशन गढ़दीवाला से चलने वाले टी-01 ट्रांसफार्मर पर नए 11 के.वी. इनकमर की स्थापना के लिए 28 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके चलते लिट्टा, चांग बसोआ, जमशेर चठियाल, सीह चठियाल, बांडा, केसोपूर, जोगियाना, फतेहपुर, भाणोवाल, भटला, कोई, संसारपुर, शगियाल, अगलोर, जांगला, अंदोचक्क बडियाला, अरगोवाल, मानगढ़, भाना, रंधावा, डफ्फर, मांगा, कालरा, गोंदपुर, माछिया खुर्दा, चक्कनूरअली, धूतकला, पंडोरी सूमला, दौलतपुर, गिल्ला, अड्डा दुसड़का और पखोवाल सहित अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News