लुधियाना बिल्डिंग गिरने का मामला, 4 लोगों पर केस दर्ज
punjabkesari.in Monday, Mar 10, 2025 - 01:14 PM (IST)

लुधियाना (राज) : फेस 8 फोकल पॉइंट में कोहली डाइंग फैक्ट्री की बिल्डिंग गिरने में पुलिस ने करवाई करते हुए चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपी नीरज कुमार, तीरथ कुमार, प्रगट सिंह और अवतार सिंह है। पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपियों की लापरवाही से बिल्डिंग गिरी है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। इसके अलावा इस मामले में राज्य सभा मैंबर संजीव अरोड़ा की तरफ से मृतक तीन मजदूरों के परिवार को एक -एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here