लुधियाना उपचुनाव में ओपिनियन व Exil Poll को लेकर बड़ी खबर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 17, 2025 - 09:33 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के मद्देनज़र 19 जून को मतदान समाप्त होने तक ओपिनियन पोल या एग्जिट पोल के परिणामों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान किसी भी व्यक्ति, चैनल या पोर्टल को ओपिनियन पोल या एग्जिट पोल करने या सांझा करने की अनुमति नहीं है।

इसके अलावा, जब तक मतदान प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चुनाव से संबंधित किसी भी सामग्री जिसमें ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल या सर्वे शामिल हैं, के प्रसारण पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव वीरवार (गुरुवार) को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कुल 194 पोलिंग स्टेशनों पर कराया जाएगा। इस उपचुनाव में कुल 1,75,469 मतदाता हैं, जिनमें 90,088 पुरुष, 85,371 महिलाएं, और 10 थर्ड जेंडर शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News