लुधियाना की सेंट्रल जेल में सुरक्षा पर सवाल, बंदियों से एक दर्जन मोबाइल बरामद
punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 09:46 AM (IST)
लुधियाना (स्याल): सेंट्रल जेल की सुरक्षा के प्रति लगातार बढ़ती जा रही लापरवाही के चलते बंदियों से एक दर्जन मोबाइल, 8 डाटा केबल आदि बरामद होने के चलते पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर आरोपीयो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि उक्त मामला काफी दिनों के बाद दर्ज हुआ है। उधर जेल की दीवार से सटे रास्ते से प्रतिबंधित सामान के फैंके जाने की घटनाओं ने जेल अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जेल अधिकारी सामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने व रोकने के लिए लाचार नजर आ रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

