फिर सुर्खियों में Ludhiana Central Jail, चेकिंग में बंदियों से मिला मोबाइल और 86 ग्राम अफीम

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 10:58 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): लुधियाना सेंट्रल जेल में बंदियों से मोबाइल फोन और नशा मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल में चेकिंग के दौरान 10 बंदियों से 4 मोबाइल फोन और 86 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चेकिंग के दौरान बंदी जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह, मुकेश कुमार, सागर दीप सिंह, प्रदीप कुमार, लखविंदर सिंह, सोनू चौरसिया, अजय कुमार, मनदीप सिंह और गुरबख्श सिंह से 4 मोबाइल फोन और 86 ग्राम अफीम बरामद की गई।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रिजन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जेल के अंदर मोबाइल और नशा कैसे पहुंचा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News