जेल में पति से मिलने पहुंची पत्नी, तलाशी के दौरान मिला 10 ग्राम नशीला पदार्थ
punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2026 - 12:00 PM (IST)
लुधियाना (स्याल): सेंट्रल जेल में बंद पति से मुलाकात करने पहुंची एक महिला को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। जेल में चेकिंग के दौरान महिला के पास से 10 ग्राम क्रीम रंग का नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। वह जेल में बंद अपने पति से मुलाकात करने आई थी। इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
इस मामले में सहायक सुपरिंटेंडेंट सिमरतपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ NDPS एक्ट और प्रिजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

