सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में, कैदी से तलाशी दौरान सामान बरामद
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 10:51 AM (IST)
लुधियाना(स्याल): सैंट्रल जेल की सुरक्षा कमजोर कार्यप्रणाली लगातार सुर्खियां बटोर रही है। इसी कड़ी के चलते एक हवालाती के पास से चैकिंग के दौरान नशीला पदार्थ और मोबाइल बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार बरामदगी होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट सुरजीत सिंह की शिकायत पर एन.डी.पी.एस. व प्रिजन एक्ट की धारा का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी हवालाती की पहचान शिवम वर्मा पुत्र संजीव वर्मा के रूप में हुई है। जिससे 7 ग्राम क्रीम रंग का नशीला पदार्थ व एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

