लुधियाना के सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा, चक्करों में पड़े लोग

punjabkesari.in Sunday, Mar 23, 2025 - 11:55 AM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वॉर्ड में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत रात जच्चा-बच्चा वार्ड में एक शराबी घुस गया और उसने जमकर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। 

बताया जा रहा है कि  जच्चा-बच्चा वार्ड में शराबी की पत्नी भी दाखिल है। उनके वॉर्ड में दाखिल होने की जानकारी लोगों ने सिक्योरिटी गार्डों और पुलिस कर्मियों को दी। पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला पर वह फिर भी अंदर आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 4 घंटे उसने हंगामा किया जिस कारण मरीजों को खूब परेशानी का सामना करना पड़ा।        

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News