लुधियाना में पति-पत्नी को पैसे दुगने करने का झांसा, शातिर ने लगाया लाखों का चूना
punjabkesari.in Monday, Nov 03, 2025 - 05:54 PM (IST)
लुधियाना (चायल): लुधियाना की फ़िरोज़गांधी मार्किट में एक व्यक्ति दंपति को पैसे दुगने करने का लालच देकर एक तोला सोना और पाँच हज़ार रुपए लेकर फरार हो गया। बदले में व्यक्ति ने दंपति को लाल कपड़े में बाधकर मनोरंजन बैंक के नकली नोट थमा दिए। जब दंपति ने कपड़ा खोला तो उसमे से नकली नोट मिले। जिसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति को फ़िरोज़गांधी मार्कीट में पकड़ लिया। जिसके बाद व्यक्ति वहीं पर अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित दंपति ताजपुर रोड के फूल चंद और मंजू है, जबकि आरोपी ठग ऐश मोहम्मद है। चौकी कोचर मार्किट पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




