लुधियानवियों के दिलों में छाप छोड़ने वाले CP मनदीप सिद्धू का तबादला
punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 09:17 AM (IST)

लुधियाना (राज): डी.आई.जी. मनदीप सिंह सिद्धू का सोमवार को तबादला कर दिया। उनकी जगह पर डी.आई.जी. कुलदीप चाहल को लुधियाना पुलिस कमिश्नर की कमान दी गई है। वह मंगलवार को अपना पद ग्रहण कर सकते है। इससे पहले कुलदीप चाहल बतौर जालंधर पुलिस कमिश्नर तैनात थे। जबकि मनदीप सिंह सिद्धू को डी.आई.जी. एडमिनस्ट्रेशन, चंडीगढ़ तैनात किया गया है।
दरअसल, कुलदीप चाहल 2009 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी है। वह पंजाब में कई शहरों में प्रमुख पदो पर अपनी सेवाए दे चुके है। वह काफी समय तक एस.एस.पी. चंडीगढ़ रह चुके है। जब प्रमोशन के बाद उन्हे डी.आई.जी. बनाया गया तो उन्हे जालंधर के पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया। जहां करीब दस महीने उन्होने अपनी सेवाए दी है। जिसके बाद अब उन्हे लुधियाना की कमान सौंपी गई है। लुधियाना सी.पी. की डगर इतनी आसान नहीं है। कारोबारी संभव जैन को किडनैप कर फिरौती के लिए गोली मारने का मामला सुलझाना उनके लिए चैलेंज होगा। इसके अलावा नशा, क्राइम और टै्रफिक भी सबसे बड़ा चैलेंज रहेगा।
पूर्व सी.पी. रहे मनदीप सिंह सिद्धू ने लुधियानवियों के दिलों में छोड़ी छाप :
नवंबर 2022 को पंजाब सरकार ने मनदीप सिंह सिद्धू को लुधियाना पुलिस कमिश्नर की कमान सौंपी थी। जिसके बाद सिद्धू ने तनदेही से अपना कार्य किया। उन्होने किसी भी राजनीतिक दबाव में कोई कार्य नहीं किया। मनदीप सिंह सिद्धू ने अपने एक साल के कार्यकाल में नशा तस्करों पर सबसे ज्यादा शिकंजा कसा गया। अगर आंकड़े देखे जाए तो पिछले पांच सालों में जितने केस दर्ज हुए और जितने आरोपी पकड़े गए। उनमें से सी.पी. सिद्धू के कार्यकाल का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। कई एन.डी.पी.एस. एक्ट के केस दर्ज कर सैकेंड़े आरोपी जेल भेजे गए। इसके अलावा शहर में हुए हर बड़े क्राइम को 24 से 48 घंटों में हल करने का भी रिकार्ड बनाया गया। ऐसे ही नशे के लिए चार दिन पहले एक बड़ी साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए और उस रैली ने विश्व रिकार्ड कायम किया। मनदीप सिंह सिद्धू ने अपने कार्यकाल में समाज सेवा भी की और अपने साथ काम करने वाली टीम को मोटिवेट करने के लिए डी.जी.पी. डिस्क एवं कैश रिवार्ड भी दिलवाए। कुछ ही समय में सिद्धू ने लुधियाना के लोगों के दिलों में जगह बना ली थी।