शातिर ठेकेदार लाखों का कीमती सामान लेकर हुए रफूचक्कर, पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:15 AM (IST)

लुधियाना(राज): अमानत में खयानत और लाखों रुपये के सरकारी या कमर्शियल सामान की चोरी का एक बेहद शातिराना मामला सामने आया है। यहां दो ठेकेदारों (कांट्रैक्टर्स) ने एक सोची-समझी साजिश के तहत मिलीभगत करके लाखों रुपये की कीमती केबल तारों के ड्रमों पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोरों ने बकायदा गाड़ियों का इस्तेमाल कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और माल समेत मौके से फरार हो गए। थाना लाडोवाल की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह ने दी शिकायत दी। पुलिस द्वारा उसकी जांच में पता चला कि आरोपी आशु और सैवित सिंह ने आपस में सांठगांठ कर शिकायतकर्ता को चूना लगाने का पूरा प्लान तैयार किया था। आरोपियों ने सबसे पहले शिकायतकर्ता से अलग-अलग साइज के कीमती केबल ड्रम और सामान लिया, जिसमें:150 SQ MM HT की 1 फर्म केबल, 240 SQ MM की 1 फर्म केबल, 95 SQ MM LT की 1 फर्म केबल, LT 150 SQ MM की 1 फर्म केबल, 80 MM कंडक्टर की 2 फर्म केबल, 50 MM कंडक्टर की 2 फर्म केबल शामिल थीं।

आरोपियों ने इस भारी-भरकम और कीमती सामान को एक गाड़ी के जरिए लोड करवाया। इसके बाद वे इस माल को ड्राइवर सुखदेव सिंह के माध्यम से लुधियाना के गांव फतेहगढ़ गुजरान ले गए। वहां दिल्ली नंबर के एक बंद बॉडी कैंटर ट्रक, जो कि धर्मकांडे के बिल्कुल सामने खड़ा था, में सारा सामान शिफ्ट करवा दिया गया। इसके बाद दोनों शातिर ठेकेदार तारों के ड्रमों से लदे इस बंद बॉडी कैंटर ट्रक को चोरी करके मौके से भगा ले गए।

शिकायतकर्ता की मुस्तैदी और पुलिस की शुरुआती जांच के बाद उक्त आरोपी ठेकेदारों और उनके मददगारों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने और चोरी की गई कीमती केबल बरामद करने के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। गाड़ी के नंबरों के आधार पर भी आरोपियों को ट्रैक किया जा रहा है और जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News