लुधियाना में सनसनी: दमाद ने सास और पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 09:12 AM (IST)

लुधियाना(राज): घरेलू विवाद के चलते रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक दमाद ने अपनी ही सास और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से धमकियां देता हुआ फरार हो गया।

शिकायतकर्ता जसविंदर कौर के बयान के अनुसार, बीती 21 जुलाई को शाम करीब 6 बजे उनका दमाद रछपाल उनके घर आया। घर आते ही उसने अचानक अपनी कमर से कोई तेजधार हथियारनिकाली और अपनी सास व पत्नी पर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उनके साथ जमकर मारपीट की और जाते-जाते उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां भी दीं।घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी रछपाल की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News