Ludhiana : उधारी मांगने गया कारोबारी, घर बुलाकर उतारी पगड़ी और की बेरहमी से पिटाई!
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 05:44 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): गुज्जरमल रोड़ के एक व्यापारी ने आरोपियों को अढाई साल पहले लाखों रुपए का माल उधार दिया परंतु आरोपियों ने पैमेट का भुगतान नहीं किया। इस दौरान दोनों पक्षों की लेन देन को लेकर बातचीत चलती रही। लेन देन को आरोपियों ने पीड़ित परमिन्द्र सिंह निवासी सराभा नगर को आरोपियों ने साऊथ माडल ग्राम स्थित अपने घर पर बुलाया ।
जहां पीड़ित परमिन्द्र सिंह की दविन्द्र सिंह और मेहताब सिंह से बहस हो गई। देखते ही देखते बात बिगड़ गई और आरोपियों ने पीड़ित परमिन्द्र सिंह से जमकर मारपीट की। उसकी पगड़ी ऊतार दी और केश और दाढ़ी के बाल खींचे कर उसकी बेअदबी। आरोपियों ने पीड़ित की धार्मिक भावनाओ को भी आहत किया है।
इस संबधी जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परमिन्द्र सिंह के बयान के बयान पर दविन्दर सिंह ,अमितोज सिंह,मेहताब सिंह,कंवनप्रीत सिंह निवासी साऊथ माडल ग्राम व 3-4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

