Ludhiana: मनी एक्सचेंजर की महिला कैशियर 20 लाख रुपए की चोरी कर फरार
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 05:26 PM (IST)
लुधियाना (गौतम): घुमार मंडी में स्थित मनी एक्सचेंजर की दुकान पर काम करने वाली महिला कैशियर 20 लाख रुपए की चोरी कर फरार हो गई । जब मालिक को पता चला तो उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने अमृतप्रीत कौर के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस ने सतजोत नगर निकट सांई मंदिर की रहने वाली प्रितपाल कौर पत्नी अंग्रेज सिंह के बयान पर गोंदवाल की रहने वाले अमृतप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रितपाल कौर ने बताया कि उनकी घुमार मंडी में न्यू शापिंग सैंटर के नाम से मनी एक्सचेंज की दुकान है उक्त महिला उनके पास बतौर कैशियर काम करती थी।
आरोपी महिला की तलाश में की जा रही छापेमारी
चोरी का पता उस समय चला जब उन्होंने कैश की जांच की। जांच करने पर पता चला कि उक्त महिला ने एक बिल 2300 अमरीकी डालर ( 5 लाख 26 हजार 732 रुपए ) का काटा , लेकिन उसकी राशि जमा नहीं करवाई। उसके बाद आरोपी ने 14300 अमरीकी डालर ( 13 लाख 14 हजार 690 रुपए ) के दो अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर बिल काट दिए। उसके बाद महिला आफिस से गायब हो गई। जांच अधिकारी ने बताया मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपी महिला की तलाश में रेड की जा रही है । फिलहाल आरोपी महिला गिरफ्त से बाहर है ।

