इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई! कम्युनिटी सेंटर वाली जगह की तोड़ी चारदीवारी

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 02:33 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना द्वारा गुरुवार को लुधियाना के किचलू नगर में एक बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कम्युनिटी सेंटर की जगह का कब्जा लेने के लिए की गई है। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर के लिए अलॉट की गई जगह का अलॉटमेंट रद्द कर दिया गया था। इसलिए वहां जो चारदीवारी हुई थी वह तोड़ दी और वहां जो बिल्डिंग बनी हुई थी वह भी तोड़ दी गई। 

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा ये कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स की मदद से की गई है। जितना भी ढांचा था सारा तोड़ दिया गया। अब ये जगह का कब्जा लेकर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट नए सिरे से इसकी प्लानिंग करेगी कि वहां क्या बनाना है। फिलहाल इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट लुधियाना द्वारा वीरवार को लुधियाना के किचलू नगर में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा अलॉट की गई कम्युनिटी सेंटर की जगह पर कब्जा लेने के लिए वहां हुई चारदीवारी को तोड़ दिया गया है।       

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News