लुधियाना जगन्नाथ रथयात्रा में दिखा जगन्नाथ पुरी धाम का अद्वभुत नजारा, दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 12:30 PM (IST)

लुधियाना  (सोनू) : इस्कॉन लुधियाना एवं कुरुक्षेत्र के संयोजन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर की 30वीं विशाल भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन श्री दुर्गा माता मंदिर से किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथयात्रा मार्ग पर रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ जी, भाई बलदेव व बहन सुभद्रा जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

PunjabKesari

रथ के विशाल गुंबद के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने श्री हरि भगवान जगन्नाथ जी के जयघोष किए। सर्वप्रथम मंच से श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए श्रद्धेय साक्षी गोपाल दास एवं नरोत्तम नंद दास जी ने कहा कि यह लुधियानावासियों का सौभाग्य है कि पिछले 29 वर्षों से यह भव्य आयोजन होता आ रहा है। इसमें इस्कॉन के संन्यासी, श्रद्धालु एवं संत देशभर से आते हैं। इस अवसर पर विशेष मुख्य अतिथि पंजाब केसरी समूह के डायरैक्टर अभिजय चोपड़ा, पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने रथयात्रा का शुभारंभ किया वही उन्हें कमेटी की ओर से सम्मान चिन्ह देकर समान्ति किया गया।

PunjabKesari

रथयात्रा में अभिजय चोपड़ा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा से धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यह आपसी एकजुटता की प्रतीक है। श्रद्धालु जब भक्ति भाव से भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करते हैं, तो भगवान श्री हरि विष्णु के स्नेह स्वरूप उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा एक धार्मिक उत्सव है, जिससे प्रत्येक वर्ग जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा लोगो की भक्ति का प्रतीक है और इसमें पंजाब केसरी ग्रुप का योगदान सराहनीय है।

PunjabKesari

इस मौके पर टिपसन साइकिल के केवल पाहवा, जे.वी.एम. एनर्जी रिसोर्सिंग के अनुप थापर, हाईवे इंडस्ट्रीज के उमेश मुंजाल, लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सीकरी, जयपुर डायमंड्स के सुनील मोदी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भगवान की आरती की। कमेटी के चेयरमैन राजेश ढांडा, प्रधान सतीश गुप्ता, महासचिव एडवोकेट संजीव सूद बांका, उप चेयरमैन सुखदर्शन जैन भोला, उत्सव सचिव दीपक जैन, मदन गोयल, उपाध्यक्ष विपन सूद काका, राजिंद्र छाबड़ा ओटाया, सचिव एडवोकेट अनिल सलूजा, सचिव एडवोकेट वरिंद्र शर्मा बॉबी, सुरिंद्र नैय्यर बिटटू, बिपिन जैन श्रवण, उप प्रचार सचिव विकास गोयल विक्की, मनीष महाजन, संजय जैन बरनाला, मनिन्द्र सिंह गोपाल, अश्वनी जैन, रथ सचिव प्रदीप गौतम गैबी, मधुसूदन सूद आदि ने रथयात्रा को सफल बनाने के लिए सेवाएं प्रदान की।

PunjabKesari

पंजाब केसरी ने रथयात्रा का प्रचार प्रसार कर शिखर तक पंहुचाया: चेयरमैन राजेश ढांडा

कमेटी के चेयरमैन राजेश ढांडा ने कहा कि पंजाब केसरी पत्र समूह ने अपनी लेखनी के माध्यम से रथयात्रा का प्रचार-प्रसार कर उसे शिखर तक पहुँचाया है। वर्ष 1996 में शुरू हुई यह रथयात्रा आज एक विशाल स्वरूप धारण कर चुकी है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होकर श्रीहरि नाम से जुड़ रहे हैं।

PunjabKesari

रथ यात्रा सनातन संस्कृति की आस्था, एकता और सेवा का महापर्व : सतीश गुप्ता

कमेटी के प्रधान सतीश गुप्ता ने कहा कि रथ यात्रा सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह समाज को प्रेम, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश देने वाला महापर्व है। उन्होंने कहा कि सौभाग्यशाली हैं वह जिन्हें रथयात्रा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होता है।

PunjabKesari

उत्साह एवं जुनून से निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा : संजीव सूद बांका

कमेटी के महासचिव एडवोकेट संजीव सूद बांका ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा उत्साह, श्रद्धा, भक्ति एवं जन-जन के सहयोग से निकाली गई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिन लोगों ने भगवान जगन्नाथ जी की कृपा प्राप्त की है, उन पर पूरे वर्ष जगन्नाथ जी की कृपा बनी रहेगी, क्योंकि इतना बड़ा आयोजन केवल श्री हरि कृपा से ही संभव होता है।

PunjabKesari

रथयात्रा सम्पन्न पर हजारों भक्तों ने की महाआरती

रथयात्रा का समापन श्री भागवत सेवा परिवार के संजीव गुप्ता, हन्नी वर्मा, बावा गुप्ता, विकास गोयल विक्की, विपन सूद काका, एडवोकेट वरिन्द्र शर्मा बॉबी, महिन्द्र पाल जिंदल,सुरिन्दर नैय्यर बिटटू, मनीष महाजन के संयोगतम में हुआ, जिसमें 1100 दीपों से जगन्नाथ जी की महाआरती उतारी गई और मेहर मेडोज पैलेस में वैष्णों भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धैय साक्षी गोपाल दास ने कहा कि अगले बरस रथयात्रा का आयोजन अधिक ऊर्जा एवं भक्ति भाव से किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News