Ludhiana : नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ धक्का मुक्की, जमकर हंगामा

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 06:04 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : समराला चौंक के निकट रेलवे पुलिस नशा तस्करी के आरोप में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई ,परंतु नामजद आरोपी के सर्मथकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के समक्ष जबरदस्त शक्ति प्रर्दशन हुआ। पुलिस के साथ दुर्व्यवहार व धक्का मुक्की की गई। थाना रेलवे प्रभारी जतिन्द्र सिंह के बयान पर सरकारी डयूटी में विघ्न डालने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने बावा भाटिया,बिटटू भाटिया,हीरा भाटिया व रजिन्द्र कुमार उर्फ टीटा निवासी नरिन्द्र नगर समराला चौंक के खिलाफ धारा केस दर्ज किया है।

आखिर में नतीजा यह निकला कि जिस नामजद आरोपी रजिन्द्र कुमार उर्फ टीटा को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी। उसे बीमार घोषित कर सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिकायतकर्ता थाना जी आर पी प्रभारी जतिन्द्र सिंह ने बताया कि जुलाई महीने में पुलिस ने अफीम की डिलीवरी करने आए एक तस्कर को काबू किया था। जी.आर.पी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की। रिमांड दौरान पता चला कि उक्त तस्कर रजिन्द्र उर्फ टीटा को अफीम की डिलीवरी देने आया था। रजिन्द्र के अकाऊंट से तस्कर को अफीम की डिलीवरी देने के ऐवज में नकदी ट्रांसफर की गई है। जिसके बाद पुलिस ने रजिन्द्र को नामजद किया है।

रेल्वे प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी समराला चौंक के निकट घर पर है। जिसके बाद रेल्वे पुलिस व थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस रेड करने गई। परंतु आरोपी रजिन्द्र भाग कर दूसरे घर में घुस गया। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। परंतु रजिन्द्र के सर्मथक उसे ले जाने में बाधा उत्पन्न करने लगे। रजिन्द्र के सर्मथकों ने उनके साथ धक्का मुक्की व दुव्र्यवहार किया। ओर रजिन्द्र की बीमारी का बहाना बनाकर उसे सी एम सी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस के समक्ष खुलकर बदमाशी की है। पुलिस के साथ धक्का मुक्की की है व आरोपी को बचाने का प्रयास किया। परंतु पुलिस अपनी डुयूटी करती रही। फिलहाल पुलिस ने इस केस में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। सी एम सी अस्पताल में भर्ती रजिन्द्र कुमार को निगरानी में रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News