लुधियाना के काराबारा चौक पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:40 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना सलेम टाबरी के अधीन आते बहादुर के कासाबाद की ग्रेवाल कॉलोनी में चार दिन पहले 9 साल के बच्चे के लापता होने के बाद पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई न करने के विरोध में आज बहादुर के काराबारा चौक में धरना लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

रोश प्रदर्शन के दौरान अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका 9 साल का बेटा 4 दिन पहले घर के बाहर खेलता हुआ लापता हो गया था। इसके बाद उन्होंने पहले थाना जोधेवाल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई परंतु जोधेवाल पुलिस ने बोला कि यह मामला मेहरबान का है। इसके बाद उन्होंने मेहरबान थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई परंतु बाद में पुलिस द्वारा बताया गया कि यह इलाका थाना सलेम टाबरी का पड़ता है।

इसके बाद उनके परिवार द्वारा आज पुलिस की घटिया कार्य प्रणाली के खिलाफ बहादुर के रोड पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। धरने की सूचना मिलते ही मौके पर थाना दरेसी और थाना सलेम टाबरी की पुलिस पहुंची और उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत पर बीती रात बच्चे के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया था। थाना सलीम डबरी के प्रभारी इंस्पेक्टर हर्ष वीर सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और लापता बच्चे की तलाश में कई पुलिस टीमें बनाकर इलाके में बच्चे की तलाश की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

