लुधियाना: Bank के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी, 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 03:56 PM (IST)

लुधियाना (गौतम): मिल्लरगंज में ओवरलॉक रोड पर बैक के बाहर पार्क की गई एक्टिवा चोरी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने 2 लोगों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चुराई गई एक्टिवा भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों की पहचान दशमेश नगर के रहने वाले गुरपाल सिंह व गुरजीत सिंह के रूप में की है।

आरोपियों के खिलाफ अर्जुन नगर के रहने वाले जसवंत राए के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में जसवंत राय ने बताया कि उसकी अपनी एक्टिवा ओवरलाक रोड़ पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर पार्क की थी, जिसे कोई व्यक्ति चुरा कर ले गया। बाद में पड़ताल की तो पता चला कि उक्त आरोपियों ने उसकी एक्टिवा चोरी की है। पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News