लुधियाना: बच्चों को धक्का देकर एक्टिवा लूटकर फरार हुए युवक, एक महीने बाद हुआ Action

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 04:07 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : लुधियाना में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां बच्चों को धक्का मारकर उनसे एक्टिवा छीन ली गई। मिली जानकरी के अनुसार, एक्टिवा के पास खड़े बच्चों को धक्का मार कर 2 युवक एक्टिवा लेकर फरार हो गए। बचाव में लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन युवक तेजी से भाग निकले। शिकायत मिलने के बाद जांच के बाद पुलिस ने करीब 1 महीने के बाद मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने गांव चूहड़पर निकट मान पैलेस के रहने वाले मनिंदर सिंह के बयान पर राहुल व सुक्खी के खिलाफ मामला दर्ज किया हे। पुलिस को दिए बयान में मनिंदर सिंह ने बताया कि वह संगम चौक के निकट स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए गया था और उसके दोनों बच्चे उसके साथ थे। वह बच्चों को एक्टिवा के पास छोड़ कर दवाई लेने के लिए चला गया और चाबी बच्चों के पास थी। उक्त आरोपियों ने उसके बच्चों से एक्टिवा की चाबी छीनी और धक्का मार कर गिरा कर एक्टिवा लेकर फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की गई है और आरोपियों को जल्द की काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News