लुधियाना में एक दर्जन के करीब युवकों ने मचाया कोहराम, चली गोली
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 10:05 AM (IST)
लुधियाना (गौतम) : हैबोवाल इलाके में देर रात घर के बाहर कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवक ने गोली चला दी, जिस कारण एक व्यक्ति जख्मी हो गया । इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने जख्मी हुए युवक व उसके परिवार पर फिर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिस कारण महिला समेत दो अन्य लोग जख्मी हो गए । जब आस पास के लोग इक्ट्ठे हो गए और पुलिस को सूचित किया तो हमलावर मौके से फरार हो गए । जख्मियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे कमल पवार ने बताया कि वह मंगलवार की रात को अपने बहन के घर गया था और उनके घर के बाहर पड़ोसी की कार पार्क की हुई थी तो उसने उन लोगों को कार हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया । पड़ोसी ने इसी दौरान दर्जन के करीब अपने साथियों को बुला लिया । उन युवकों मे से एक युवक ने आते ही उन पर फायर कर दिया, लेकिन गोली उनकी दाई बाजू को छू कर निकल गई । जब अन्य लोगों ने उनके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बहन व जीजे को भी जख्मी कर दिया । जब लोग बीच बचाव के लिए आए तो हमलावर उन्हें नतीजे भुगतने की धमकियां देते हुए फरार हो गए । मामले को लेकर पुलिस को सूचित किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

