लुधियाना में सनसनीखेज म'र्डर केस सुलझा, आरोपी पति गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 10:10 AM (IST)
लुधियाना (राज): जवाहर नगर कैंप में विवाहिता रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले को लुधियाना पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसे पहले आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही थी, वह असल में बेरहमी से किया गया कत्ल निकला। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति विनोद कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत और जांच के बाद यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि रानी ने खुदकुशी नहीं की थी, बल्कि उसके पति विनोद कुमार ने ही उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मामले को खुदकुशी दिखाने की कोशिश की थी। हालांकि, मृतका के शरीर पर मौजूद चोट के निशान और मायका पक्ष के कड़े विरोध ने पुलिस को गहराई से जांच करने पर मजबूर कर दिया।
कोचर मार्केट चौकी और थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति विनोद कुमार को काबू कर लिया है। मृतका के परिजनों ने पहले ही आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या एक सोची-समझी साजिश है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर विनोद के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

