हरजिंदर सिंह ह''त्याकांड: मास्टरमाइंड पत्नी गिरफ्तार, सनसनीखेज है मामला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 12:22 PM (IST)

सिद्धवां बेट (चाहल): गांव जंडी में 17 मार्च की आधी रात को हुए किसान हरजिंदर सिंह के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान सामने आया कि जमीन-जायदाद के लालच में मृतक की पत्नी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई। मुख्य आरोपी पत्नी तरनजीत कौर उर्फ तनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह विवाद जायदाद और जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे घरेलू क्लेश का नतीजा था। रिमांड के दौरान पुत्र जसकरण सिंह उर्फ जस्सू ने कबूल किया कि उसने अपनी मां की साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। इस हत्या में जसकरण के दोस्त गुरप्रीत सिंह (काका) और धर्मेंद्र सिंह (ज्ञानी) भी सह-आरोपी के रूप में शामिल थे। वारदात की रात हरजिंदर सिंह सो रहे थे, तब उन्हें बेरहमी से मार डाला गया। आरोपियों ने अगले दिन खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए रोने-धोने का ड्रामा भी किया।

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब हरजिंदर सिंह के घर का दरवाजा काफी समय तक नहीं खुला। पड़ोसियों की सूचना पर उनके भाई जगराज सिंह और भतीजे कुलजिंदर ने खिड़की के रास्ते अंदर देखा, तो हरजिंदर सिंह का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा था। जायदाद के क्लेश के कारण हरजिंदर को पहले से ही जान का खतरा था।

थाना सिद्धवां बेट के प्रमुख इंस्पैक्टर हमराज सिंह चीमा ने बताया कि जांच में मोबाइल लोकेशन ट्रैस की गई और मां-बेटे के बयान आपस में मेल न खाने के कारण पुलिस का शक गहरा हो गया। जसकरण ने पूछताछ में सारा गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तरनजीत कौर को गिरफ्तार किया। मामले की बारीकी से जांच जारी है ताकि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News