Love Marriage का खौफनाक अंत: 18 वर्षीय सुमन की संदिग्ध मौत, पति पर ह+त्या का आरोप

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 09:51 AM (IST)

लुधियाना(राज): शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपने ही दामाद पर बेटी की हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अमन कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता पिता अनुज कुमार ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी सुमन ने अपनी मर्जी से अमन नाम के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों अमरीश नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहे थे। पिता का आरोप है कि अमन अक्सर सुमन के साथ मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकियां देता रहता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब 22 मार्च,को मकान मालिक अमरीश ने परिवार को फोन कर सूचना दी। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुमन जमीन पर बिछे गद्दे पर मृत अवस्था में पड़ी थी।

पीड़ित पिता ने पुलिस के पास दर्ज बयान में स्पष्ट कहा है कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी बेटी सुमन की हत्या उसके पति अमन ने ही की है। घरेलू क्लेश और मारपीट के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश तेज कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News