लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला युवती को किया अगवा और फिर नहर में...

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 10:12 AM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में रिश्तों को तार-तार करने और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने ही परिचित पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा करने और बाद में उसे जान से मारने की नीयत से नहर में फेंकने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। थाना कुमकलां की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी गगनप्रीत सिंह, परमजीत कौर, सनीऔर उसके साथियों के खिलाफ अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाने और छेड़छाड़ की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपने ननिहाल गांव गद्दोवाल गई हुई थी। इसी बीच 9 मार्च को आरोपी गगनप्रीत सिंह ने उसे फोन करके मिलने के बहाने बुलाया। जब वह उससे मिलने पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठा लिया और उसे अगवा कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई।

पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी उसे गाड़ी से निकालकर नहर में फेंकने की तैयारी कर रहे थे। मौत को सामने देख युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद घबराए हुए आरोपी उसे दोबारा गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान गगनप्रीत सिंह ने उसके साथ बेहद शर्मनाक तरीके से छेड़छाड़ की और उसके शरीर को गलत नीयत से छुआ। बाद में आरोपी उसे नशे की हालत में ही लावारिस छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News