सुखबीर सिंह बादल का बड़ा ऐलान, पंजाब में बनेंगे 2 नए जिले!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 02:59 PM (IST)

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि, अगर 2027 में अकाली दल की सरकार बनी तो जगराओ और खन्ना को अलग-अलग जिले बनाया जाएगा। उन्होंने कुछ दिन पहले एक रैली के दौरान यह ऐलान किया था और आज जगराओ में 'पंजाब बचाओ रैली' को संबोधित करते हुए उन्होंने यह ऐलान दोहराया। इसके साथ ही उन्होंने हर जिले के लिए घोषित कॉलेजों के तहत जगराओ में भी मेडिकल, वेटेरिनरी और स्किल कॉलेज खोलने का ऐलान किया।

इस मौके पर उन्होंने इशारों-इशारों में पूर्व MLA एसआर कलेर को भी कैंडिडेट बताया और कहा कि वह 25 से 30 हजार वोटों से जीतेंगे। इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव क्षेत्र के लोगों को पंजाब के लिए अपना विजन भी बताया। इसमें मुख्य बातें किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देना, युवाओं को ज़्यादा शिक्षा और रोजगार के मौके देना, कबड्डी वर्ल्ड कप और दूसरे स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन आयोजित करना और बुढ़ापा पेंशन बढ़ाना हैं। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News